टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस सीरियल में एक्ट्रेस राखी सावंत की भी एंट्री होने वाली है। इस बात का खुलासा खुद राखी सावंत ने किया है। राखी सावंत का कहना है कि वह जल्द ही 'नागिन 7' में कदम रखती नजर आएंगी। वह सुनहरी नागिन बनकर कदम रखेंगी और अच्छे-अच्छों की बैंड बजाकर रख देंगी। हालांकि एक्ट्रेस की ये बातें सच हैं या नहीं, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है।