Everybody Loves Sohrab Handa Trailer Out: रजत कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। इस मूवी की कहानी एक दोस्त का मर्डर होने के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। फिल्म में एक के बढ़कर एक कलाकार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर भी देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। रजत कपूर के साथ-साथ इस मूवी में विनय पाठक, कोयल पुरी, रणवीर शौरी, सौरभ शुक्ला, वलूशा डिसूजा, सादिया सिद्धिकी, चंद्रचूर राय और नील भूपालम जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह मूवी जी5 पर 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...