Alia Bhatt ने राहा कपूर के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी फोटोज, ब्रेकअप पर क्या बोलीं तारा सुतारिया?

माधव शर्मा

Updated Nov 7, 2023, 15:41 IST

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का पहला जन्मदिन बड़ी धूम धाम के साथ मनाया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। रणबीर के साथ-साथ उन्होंने अपने परिवार के साथ राहा का खास दिन मनाया। कई रिपोर्ट्स में तारा सुतारिया ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ अपने ब्रेकअप पर रिएक्शन दिया है। यूलिया वंतूर को सलमान खान की अपकमिंग ओटीटी सीरीज में देखा जा सकता है। आइए इन खबरों पर एक नजर डालते हैं।