प्रियंका चोपड़ा ने धनतेरस पर बेटी को पहनाईं चूड़ियां, पति के साथ ऐसे मनाया बड़ा त्यौहार

Poonam Shukla

Updated Oct 30, 2024, 19:55 IST

प्रियंका चोपड़ा को यूं ही नहीं देसी गर्ल कहा जाता है। बता दें एक्ट्रेस विदेश में रहने के बाद भी खुशी से पति और बेटी के साथ धनतेरस का त्यौहार मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें मालती प्यारी सी चूड़ियों पहने नजर आ रही है। इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है-सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं।