Pranali Rathod ने हर्षद संग शादी की खबरों पर दिया रिएक्शन, पढ़ें- टीवी की बड़ी खबरें

Priyanka Jha

Updated Sep 13, 2024, 19:43 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ की हर्षद चोपड़ा संग अफेयर की खबरें सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रणाली हर्षद से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कोई शादी नहीं कर रही हूं। मैं सिंगल हूं और मेरा कोई शादी करने का इरादा नहीं है। ये सब रूमर्स है। हम बस अच्छे दोस्त है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। मॉम और डैड को भी पता है कि हम दोस्त है। अब इसमें में क्या कब सकती हूं। एक्ट्रेस इंद्रिरा कृष्णनन जल्द अपने अपकमिंग शो दुर्गा में नजर आएंगी। एक्ट्रेस शो में पानी बाई का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस शो के लिए क्या खास कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा मैंने अपनी अवाज पर काफी काम किया है। सयतनी घोष ने दोस्तों के साथ पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में एक्ट्रेस के खास दोस्त शामिल हुए थे।