Piya Chhod Dihin Na Song: आस्था सिंह रोमांटिक हुए पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Lalit Kumar

Updated Nov 24, 2024, 15:59 IST

Piya Chhod Dihin Na Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी में ही नहीं पवन सिंह अब धीरे-धीरे बॉलीवुड की फिल्मों में भी गाने गा रहे हैं। इस समय पवन सिंह का एक गाना 'पिया छोड़ दिही ना' (Piya Chhod Dihin Na) यूट्यूब पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह की रोमांटिक जोड़ी आस्था सिंह के साथ दिखाई दे रही है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। देखिए पवन सिंह और आस्था सिंह का ये भोजपुरी गाना...