अनंत-राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में आएंगे पिटबुल, गुरु रंधावा के साथ देंगे परफॉर्मेंस

Poonam Shukla

Updated May 29, 2024, 19:16 IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी हाल ही में शुरू हुई है। सूत्रों से पता चला है कि भारतीय गायक गुरु रंधावा भी अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ स्टेज शेयर करेंगे। रिहाना के गानों पर अपने मेहमानों को नचाने के बाद अब खबर आ रही है कि गुरु रंधावा और पिटबुल इस पार्टी में अपने गानों के साथ सभी का मनोरंजन करेंगे। गुरु ने इससे पहले 2019 में पिटबुल के साथ 'स्लोली स्लोली' गाने पर काम किया था। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।