Payal Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना 'पायल' इंटरनेट की दुनिया में खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव के साथ कोमल सिंह की रोमांटिक जोड़ी फैन्स को भी काफी पसंद आई है। इस गाने में दोनों के किलर डांस मूव्स भी चर्चा में हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...