Pati Patni Aur Wo Do Trailer: तीन हसीनाओं के चक्कर में फंसे पांडे जी, कॉमेडी का लगाया जबरदस्त तड़का

ashna malik

Updated May 2, 2026, 18:19 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। इस बार वह एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमाएंगे और बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट व कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसने उनके फैंस को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ट्रेलर में एंटरटेनमेंट और कॉमेडी के साथ-साथ कंफ्यूजन भी देखने को मिली। बता दें कि आयुष्मान खुराना की ये मूवी 15 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।