टीवी पर 1.1 रेटिंग कमाने वाले शो 'परिणीति' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस के साथ-साथ सीरियल के स्टार्स को भी काफी बड़ा झटका लगा है। जहां अभी कुछ दिन पहले ही शो के बंद होने पर आदित्य ने चुप्पी तोड़ी। तो वहीं अब निशा को भी सीरियल बंद होने की बात हजम नहीं हुई। इसी बीच प्रतीक्षा होन्मुखे का बतौर निशा इंटरव्यू आया है, जिसमें उन्होंने शो के बंद होने पर अपना दर्द जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि हमें कोई अंदाजा नहीं था कि ऐसे अचानक से शो बंद हो जाएगा, लेकिन कोई नहीं जो होता है, अच्छे के लिए होता है।