Bigg Boss 17: बहन मन्नारा को सपोर्ट ना करने पर Parineeti Chopra हुई ट्रोल, क्या बहनो-बहनो में नहीं है सब ठीक ?

Khushboo Dogra

Updated Nov 14, 2023, 14:28 IST

Bigg Boss 17: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 काफी मसालेदार होता जा रहा है। इसी के साथ इस सीजन मन्नारा चोपड़ा भी घर में सदस्य बनकर आई हैं। ऐसे में शो के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने अपने कजिन का सप्पोर्ट भी किया। लेकिन ये सपोर्ट परिणीति चोपड़ा की तरफ से नहीं आया है। जिसके लिए उन्हें सभी लोग ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कहा जाता है कि मन्नारा और परिणीति के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें की मन्नारा प्रियंका की बुआ की लड़की है।