परेश रावल ने कसा अक्षय की OMG 2 पर तंज! बोले- मूवी में भगवान की जरूरत नहीं थी...

ashna malik

Updated Nov 25, 2023, 17:29 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर परेश रावल ने हर बार ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। खासकर 'ओएमजी' फिल्म में परेश रावल के किरदार ने लोगों पर ऐसी छाप छोड़ी कि 'ओएमजी 2' की रिलीज के बाद भी लोगों को पहली फिल्म ही याद आती है। हालांकि 'ओएमजी 2' में परेश रावल नजर नहीं आए और उनकी जगह फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने काम किया था। वहीं हाल ही में परेश रावल से 'ओएमजी 2' के सिलसिले में सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के किरदार पर कहा कि फिल्म में भगवान की मौजूदगी की जरूरत थी ही नहीं। उनका कहना है कि पहली फिल्म में भगवान पर केस किया गया था, लेकिन 'ओएमजी 2' में ऐसा कुछ भी नहीं था।