तो इसलिए आज तक पारस कलनावत और आंचल साहू इंटरव्यू में नहीं दिखे साथ, अब जाकर सच से उठाया पर्दा

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 7, 2025, 17:13 IST

टीवी के धमाकेदार शो परिणीति से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसमें सीरियल के स्टार पारस कलनावत ने बताया कि आखिर क्यों उनकी जोड़ीदार उनके साथ इंटरव्यू नहीं देती। दरअसल अभी हाल ही में पारस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इसके पीछे की सच्चाई बताई। जब पारस से पूछा गया कि वो और परिणीति साथ में इंटरव्यू कब देंगे तो पारस हसते हुए बोलते हैं कि बहुत जल्द ही आएगा, लेकिन जैसे ही सीन खत्म होता है आंचल तुरंत इधर- उधर भाग जाती है और उसे पकड़ना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसी के साथ वो वीडियो में परिणीति की तारीफ भी करते नजर आए।