Ohh My Dog: पंकज त्रिपाठी की फिल्म का धांसू टीजर आउट, इस दिन होगी रिलीज

Abhay

Updated Jul 8, 2026, 12:41 IST

डायरेक्टर अमित राय अब अपनी नई फिल्म 'ओह माय डॉग' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी कहानी के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट भी है। पंकज त्रिपाठी इसमें लीड निभा रहे हैं, वहीं फिल्म में 250 से ज्यादा कुत्ते भी नजर आएंगे, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाते हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत मशहूर गाने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो' से होती है। टीजर में फिल्म की कहानी की हल्की-सी झलक भी देखने को मिलती है, जिससे साफ पता चलता है कि इस बार अमित राय दर्शकों के लिए एक अलग और दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आए हैं। फिल्म 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।