Palangiya Sone Na Diya Song: मणि भट्टाचार्य संग रोमांस करते दिखे पवन सिंह, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jun 6, 2024, 16:29 IST

Palangiya Sone Na Diya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन अपने गाने को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' यूट्यूब पर एक बार फिर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों की तादात में व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह को मणि भट्टाचार्य के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने में दोनों एक्टर्स धांसू डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए गाने के वीडियो...