Nimbu Kharbuja Bhail 2 Song: सपना चौहान संग खेसारी लाल यादव ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jun 16, 2024, 17:06 IST

Nimbu Kharbuja Bhail 2: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। इस समय खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'निम्बू खरबूजा भईल 2' (Nimbu Kharbuja Bhail 2) यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव को सपना चौहान संग रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने में खेसारी और सपना के डांस ने वाहवाही लूट ली है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं जबकि धांसू म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने करिश्मा कक्कड़ संग मिलकर गाया है। देखें ये शानदार वीडियो...