Neelkamal Singh का 'कमर करे लच लच' गाना हुआ वायरल, वीडियो देख फैन्स ने की तारीफ

Lalit Kumar

Updated Jun 25, 2024, 16:21 IST

Kamar Kare Lach Lach Bhojpuri Song: हिंदी सिनेमा में बन रहे म्यूजिक वीडियोज के बाद अब लोगों को भोजपुरी गाने खूब पसंद आ रहे हैं। कुछ महीनों पहले नीलकमल सिंह का एक गाना 'कमर करे लच लच' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में नीलकमल के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की सिजलिंग जोड़ी ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। गाने के बोल्ड कृष्णा संगम ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक शुभम एसबीआर ने दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...