Toxic से रिलीज हुआ फीमेल कास्ट का लुक, एक्शन सीन्स ने खींचा ध्यान

Times Now Digital

Updated Jul 1, 2026, 12:04 IST

साउथ के जाने-माने स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म से यश का लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म टॉक्सिक से फीमेल कास्ट का लुक रिलीज हो गया है। फिल्म टॉक्सिक से सामने आए कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया के लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म टॉक्सिक का ये टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के टीचर में दमदार एक्शन सीन्स भी देखने को मिल रहे हैं।