'मुंज्या' का टीजर जारी, वीडियो देख छुटेंगे पसीने, इस दिन होगी सिनेमा घरों में रिलीज

Poonam Shukla

Updated May 21, 2024, 12:28 IST

अगर आपको भी हॉरर मूवीज देखना पसंद है तो अब तैयार हो जाइए। क्योंकि Munjya अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'स्त्री' निर्माता मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में इसका टीजर जारी किया है,जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 24 मई को आएगा। वही फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होगी। 'मुंज्या' में अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेश चांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है।