Mera Balam Thanedaar Twist: बुलबुल ने मारा कॉलेज के बच्चे को थप्पड़, क्या रिया का केस सॉल्व कर पाएगा वीर

Priyanka Jha

Updated May 6, 2024, 22:30 IST

Mera Balam Thanedaar: बुलबुल के कॉलेज में रिया अपनी छत की बिल्डिंग से कूद जाती है। बुलबुल रिया को बचाने के लिए एंबुलेंस को कॉल करती है। इधर केस की जांच करने के लिए वीर कॉलेज पहुंच जाता है। वीर सभी बच्चों से रिया को लेकर सवाल जवाब करता है। वही कॉलेज का एक लड़का रिया के बारे में उल्टा-सीधा बोलता है। ये सुनकर बुलबुल उस लड़के पर गुस्सा पर भड़क जाती है और उसे थप्पड़ मार देती है। अब रिया ने ऐसा क्यों किया। ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। क्या वीर समय रहते रिया को इंसाफ दिला पाएगा। शो का अपकमिंग ट्रैक काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में बुलबुल और वीर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।