Mangal Lakshmi Spoiler: टीवी पर आने वाला शो मंगल लक्ष्मी इन दिनों दर्शकों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। शो की कहानी में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जिनकी वजह से दर्शक इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रहे हैं। अगर शो के नए एपिसोड की बात करें तो उसमें मंगल के घर में चोर घुसते दिखाई देंगे, जो उसके गले पर चाकू रख देंगे। जब चोरों की कैद में कुसुम मंगल को देखेगी तो वो भी बेबस नजर आएगी और दोनों को समझ नहीं आएगा कि वो क्या करे। मंगल चोरों से कैसे बचेगी और इसके बाद कहानी में क्या होगा, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।