Malaika Arora ने ब्रेकअप की अटकलों के बीच की क्रिप्टिक पोस्ट, अर्जुन कपूर को मारा ताना!

ashna malik

Updated Nov 28, 2024, 15:48 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 6 साल एक-दूजे को डेट करने के बाद अलग हो गए। अर्जुन कपूर ने ये बात 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में कबूली है। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने क्रिप्टिक पोस्ट की है, जिसे देख लोग मान रहे हैं कि एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में अर्जुन कपूर को ताना मारा है। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन मुझे पसंद नहीं कर रहा है। क्योंकि मैं अपने चाहने वालों को प्यार देने में बिजी हूं।"