Lukkhe Trailer Out: ड्रग्स के गंदे खेल को जड़ से खत्म करेंगी राशी खन्ना, पलक तिवारी ने किया कमाल

Lalit Kumar

Updated Apr 29, 2026, 19:41 IST

Lukkhe Trailer Out: राशि खन्ना और पलक तिवारी की फिल्म 'लुक्खे' (Lukkhe) का ट्रेलर मेकर्स ने 29 अप्रैल के दिन यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। यह एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसमें ड्रग्स के रैकेट का गंदा खेल देखा जाएगा। राशि खन्ना को नशीली दवाओं के गिरोह का पता लगाते हुए देखा जाएगा। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीन्स जबरदस्त लग रहे हैं। इस सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है। राशि खन्ना और पलक तिवारी के अलावा लक्षवीर सिंह सरन, नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह, आयशा रजा और आकाश खुराना को अहम भूमिका में देखा जाएगा। यहां देखिए जबरदस्त ट्रेलर...