KSBKB2: रिश्तों की गहराई वही लेकिन जनरेशन नई, फिर मंडराए शांति निकेतन में अशांंति के बादल

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 7, 2025, 16:27 IST

एकता कपूर का टीवी पर 8 साल राज करने वाला शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर से राज करने के लिए आ गया है। एकता कपूर ने सीजन 2 में उतना ही मैलोड्रामा रखा है जितना सीजन 1 में था। लेकिन इस बार के सीजन में हमें पुराने एक्टर्स के साथ-साथ नई जनरेशन के एक्टर्स भी देखने को मिलेंगे। अभी तक सीरियल के 5 एपिसोड आ चुके हैं और इस वीडियों में आपको उन पांचों एपिसोड का अच्छा खासा रिव्यू देखने को मिलेगा। अब तक के एपिसोड को देखकर कहा जा सकता है कि तुलसी के शांति निकेतन पर एक बार फिर से अशांति के बादल मंडराने वाले हैं।