KWK 8: करण जौहर के शो में नजर आएंगे ये गेस्ट, मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो

प्रियंका झा

Updated Nov 5, 2023, 18:07 IST

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स ने शो के गेस्ट का खुलासा कर दिया है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आएंगे। शो पर सारा और अनन्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करने वाले हैं। शो में सारा अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप पर चुटकी लेते हुए कहती हैं कि इसके पास नाइट मेयर स्टार है। ये बात सुनकर अनन्या शर्मा जाती हैं।