Kis Kisko Pyaar Karoon 2: धर्म के चक्कर में फंसकर कपिल ने रचाई 3 शादियां... पड़ रहे लेने के देने

Rahul Sharma

Updated Nov 26, 2025, 14:45 IST

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किस किस से प्यार करूं से एंट्री मारने वाले कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म किस किस से प्यार करू 2 लेकर आने को तैयार हैं, जिसमें वो एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि चार-चार लड़कियों से इश्क लड़ाते दिखाई देंगे। फिल्म किस किस से प्यार करूं 2 का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसमें हंसी का डबल डोज है। कपिल शर्मा की ये नई फिल्म 12 दिसम्बर 2025 के दिन दर्शकों के सामने आएगी, जिसको लेकर अभी से उत्साह बनना शुरू हो गया है। वैसे आपको फिल्म किस किस से प्यार करूं 2 का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।