सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड वेदांग रैना पर नाराज हुई खुशी कपूर? वायरल वीडियो देख गुस्सा हुए फैंस

Poonam Shukla

Updated Jun 9, 2025, 17:00 IST

खुशी कपूर और वेदांग रैना इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर कपल को साथ में देखा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुशी कपूर वेदांग रैना पर नाराज होती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और इसके साथ ही एक नई बहस ने भी जन्म ले लिया कि क्या स्टार्स की निजता अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है? वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि शायद दोनों में बहस हो रही थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि वेदांग के हाथ में फोन है और वो किसी से कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं, वहीं खुशी बार-बार हाथ छुड़ाकर अंदर जाती दिख रही हैं।

अगली खबर

Image