Khatron Ke Khiladi 15 सहित ये रियलिटी शो TV पर दस्तक देने के लिए हैं तैयार, मिलेगा भरपूर मनोरंजन

ashna malik

Updated Dec 14, 2025, 19:42 IST

टीवी पर शोज का आना जाना लगा ही रहता है। जहां कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 19 खत्म हुआ तो वहीं अब कतार में कुछ नए रियलिटी शोज लगे हुए हैं। जो जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देते नजर आएंगे। इस लिस्ट में रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' से लेकर "स्प्लिट्जविला 16' तक का नाम शामिल है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश जोरों-शोरों पर चल रही है। वहीं दूसरी ओर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' भी मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार है। इन टीवी शोज के साथ टीआरपी लिस्ट में भी बदलाव देखने को मिलेगा।