अनुष्का-विराट की बॉन्डिंग की Katrina Kaif ने की तारीफ, बोले 'दोनों हमेशा एक-दूसरे को...'

Lalit Kumar

Updated Nov 20, 2023, 14:26 IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं, जो हर सुख-दुख में हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं। हाल ही में जब भारत को विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा तो अनुष्का वहां विराट को सपोर्ट कर रही थीं। ऐसे में अब कटरीना कैफ ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बॉन्डिंग की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों हमेशा एक-दूसरे को फुल सपोर्ट करते हैं। कटरीना कैफ ने इस कपल के रिश्ते की भी तारीफ की।