मलाइका अरोड़ा को आइडल मानती थीं Katrina Kaif, स्ट्रगल के दिनों को किया याद

प्रियंका झा

Updated Dec 23, 2023, 18:03 IST

कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म मेरी क्रिस्मस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो मॉडलिंग के दिनों में मलाइका अरोड़ा को अपना रोल मॉडल मानती थी। मैं मुंबई मॉडलिंग करने के लिए आई थी। मेरे लिए एक्टिंग में आना एक चांस की बात थी। मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में बतौर वीजे की थी। इसके बाद मणिरत्नम की फिल्म दिल से में छैया-छैया गाने से बॉलीवुड में ऑइकोनिक डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट गाने किए।