कटरीना कैफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप? कजोल ने सुहाना को विश किया बर्थडे

Abhay

Updated May 22, 2024, 19:28 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर इन दिनों एक खबर खूब चल रही है कि वो मां बनने वाली हैं। इसको लेकर अभी हाल ही में कटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है। जिसे देखने के बाद लोग दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस अपना बेबी बंप दुनिया के सामने आ गया। लेकिन अभी तक स्टार्स की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन आना बाकी है। आज शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सुहाना खान को कई बॉलीवुड स्टार्स विश करते नजर आए। लेकिन काजोल के बर्थडे विश ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।