Ameesha Patel संग लड़ाई पर पहली बार बोलीं करीना कपूर खान, करण जौहर के शो में बताई सच्चाई

माधव शर्मा

Updated Nov 16, 2023, 15:02 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आई हैं। इस शो में करण जौहर ने उनसे कई सवाल किए हैं। करण ने करीना से उनकी और अमीषा पटेल की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी बात की है। करण ने करीना के गदर 2 की सक्सेस पार्टी में जाने पर सवाल पूछे हैं। जिसपर जवाब देते हुए करीना कपूर खान थोड़ी असहज भी हो गईं।