Kareena Kapoor ने एयरपोर्ट पर फैन के साथ दिया पोज, कार्तिक के स्वैग ने जीता दिल

ashna malik

Updated May 31, 2024, 16:00 IST

बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी जानते जाते हैं। हाल ही में करीना कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक फैन का दिल रखने के लिए उसके साथ पोज दिया। करीना कपूर का ये अंदाज लोगों को भी खूब पसंद आया। उनकी तरह ही कार्तिक आर्यन ने भी एयरपोर्ट पर फैन के साथ पोज देकर फैंस के दिलों में फिर से जगह बना ली। बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कृति सेनन भी कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं, जिसमें वह प्यारी लगीं।