तो इसलिए RARKPK में करण जौहर ने नहीं दी शाहरुख खान को जगह, जमाने के सामने तोड़ी चुप्पी

ashna malik

Updated Oct 17, 2023, 21:24 IST

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने इस साल भी अपनी मूवी से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई की। इस मूवी में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसे कई सितारों का कैमियो हुआ था। मूवी को लेकर यह भी सुनने में आया था कि इसमें शाहरुख खान की भी एंट्री होगी। लेकिन शाहरुख खान का कैमियो फिल्म में नजर नहीं आया। अब इस मामले पर खुदकरण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।