करण जौहर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और इसके साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी भी बन गई है। फिल्म में बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गानों को भी काफी सही तरह से यूज किया गया है। फिल्म ने दर्शकों का अपने गानों और कहानी से दिल जीत लिया है। दिलजीत दोसांझ के हिट गाने 'लवर' को भी फिल्म में यूज किया गया, जिसको लेकर अब करण जौहर ने बड़ा खुलासा कर दिया है।