Karan Johar ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को लेकर दिया बड़ा हिट, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

प्रियंका झा

Updated Apr 1, 2024, 18:06 IST

फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 रिलीज हुई। फिल्म के सेकंड पार्ट को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। करण ने हाल ही में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की घोषणा कर दी है। फिल्म मेकर ने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये फिल्म नहीं बल्कि सीरीज होगी। इस सीरीज को वो डायरेक्ट नहीं करेंगे। इस सीरीज को रीमा माया डायरेक्ट करेंगी। रीमा माया को नॉक्टर्नल बर्गर के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। रीमा माया की ये एक शॉर्ट फिल्म है। करण की इस अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। करण के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। फिल्म मेकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।