कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई ने ली हमले की जिम्मेदारी

Khushboo Dogra

Updated Oct 17, 2025, 17:56 IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में 'कैप्स कैफे' पर फिर एक बार हमला हुआ। हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया और कपिल शर्मा को वार्निंग भी दी। कैफे पर करीब 9 से 0 गोलियां चलाई गईं, जिससे कैफे पर बाहर लगे कांच टूट गए और दीवारों पर बुलेट होल्स पड़ गए। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज जो सरे में 'कैप्स काफी' पर तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय में कनाडा में बने कपिल शर्मा के इस कैफे को कई बार निशाना बनाया जा चुका है।