टीवी धारावाहिक मंगल लक्ष्मी दर्शकों के बीच में काफी फेमस है। इस शो में कुछ वक्त पहले तक कपिल निर्मल भी नजर आ रहे थे, जिनके खाते में काफी जबरदस्त रोल था। हालांकि अब वो शो में दिखाई नहीं देते हैं। कपिल निर्मल ने टाइम्स नाउ के साथ इस बारे में खास बात की है और बताया है कि अब वो शो में कभी दिखाई नहीं देंगे क्योंकि उनका किरदार खत्म हो चुका है। कपिल निर्मल को इस बात की खुशी है कि दर्शकों को उनका किरदार पसंद आ रहा था लेकिन कहानी की डिमांड ऐसी है कि अब वो शो में दिखाई नहीं देंगे।