Kantara A Legend Chapter-1: फैंस के होश उड़ा गया ऋषभ शेट्टी का लुक, देखकर हो गए भौंचक्का

archana vashisht

Updated Nov 27, 2023, 13:37 IST

ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म कांतरा 2 का पहला लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने अपने आधिकारिक चैनल पर फिल्म का पहला लुक अपलोड किया है। कहानी के पहले पार्ट को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का धांसू लुक दिखाया है जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। इस लुक में ऋषभ शेट्टी भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं जो बेहद खूंखार दिखाई दे रहा है। उनके इस लुक को देखकर फैंस भौंचक्का हो गए और बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि कांतरा ए लेजन्ड चैप्टर 1 अगले साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इसमें अभिनय किया है। यहाँ देखें पूरी वीडियो