टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने लोगों के दिलों-दिमाग में कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'नागिन 7' में हर सप्ताह महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है। बतौर पूर्वी प्रियंका चाहर चौधरी का अवतार कमाल का है। वहीं अब 'नागिन 7' में ड्रैगन यानी कनिका मान की एंट्री होने वाली है, जो अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। सीरियल 'नागिन 7' को लेकर कनिका मान ने हाल ही में जूम संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने किरदार से भी पर्दा उठाया। इसके साथ ही कनिका मान ने अपनी और प्रियंका चाहर चौधरी की बॉन्डिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है।