Kamar Badhata Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक समर सिंह का नया गाना 'कमर बढ़ता' बड़ी तेजी से यूट्यूब की दुनिया में वायरल हो रहा है। इस गाने के रिलीज होने के तुरंत बाद ही समर सिंह के फैन्स ने रील्स बनाना शुरू कर दिया है। गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों के डांस मूव्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को समर सिंह ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल शिवम् यादव ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक राहुल रॉकी ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...