Devara के प्री-रिलीज इवेंट के कैंसिल होने पर बोले जूनियर एनटीआर, फैंस को बताई वजह

Madhav Sharma

Updated Sep 23, 2024, 16:16 IST

जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा (Devara) 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जिसके बाद मेकर्स ने फैंस के साथ फिल्म को लेकर एक बड़ा प्री-रिलीज प्रोग्राम रखा था। लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे कैंसिल कर दिया। जिसपर अब जूनियर एनटीआर का बयान सामने आ गया है। उन्होंने वीडियो में अपने को बताया कि आखिर इसे कैंसिल क्यों किया गया है। यहां इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।