Jhanak update: झनक का साथ देते हुए बोस खानदान से बगावत करेगा अनिरुद्ध, अर्शी को देगा जल्द तलाक

Khushboo Dogra

Updated Oct 15, 2024, 16:18 IST

Jhanak update: स्टार प्लस के सीरियल झनक में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं अब आखिरकार अनिरुद्ध को झनक के लिए प्यार का एहसास हो गया है। आज एपिसोड में देखने को मिला की झनक बोस निवास में प्रवेश करती है लेकिन यह देख सभी घरवाले उसे बेइज्जत करते हैं। यह देख अनिरुद्ध अपने माँ-बाप को झनक के लिए खरी खोटी सुना देता है। वहीं दूसरी तरफ अर्शी झनक को धक्के मारकर घर से बेघर करने वाली है लेकिन अनिरुद्ध वहाँ आ पहुंचता है।