Exclusive: Jasmin Bhasin ने आई क्लीनिक पर किया वरुण धवन को नजरअंदाज

ashna malik

Updated Aug 1, 2024, 17:12 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी आंखों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जैस्मिन भसीन की आंखों में कुछ वक्त पहले कॉन्टैक्ट लेंस के वजह से परेशानी हुई थी। जैस्मिन भसीन को इस परेशानी के कारण सर्जरी तक करानी पड़ी थी। जिस क्लीनिक पर जैस्मिन का इलाज चला था, वहीं वरुण धवन ने भी आंखों का चेकअप कराया था। लेकिन खबर आ रही है कि इस क्लीनिक पर जैस्मिन भसीन ने वरुण धवन को नजरअंदाज कर दिया। दोनों आमने-सामने तो आए थे, लेकिन वरुण धवन और जैस्मिन भसीन ने एक-दूजे को हाय तक नहीं कहा।