Janhvi Kapoor इस साल करेंगी बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी! अफवाहों पर बताई सच्चाई

ashna malik

Updated May 29, 2024, 15:53 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही वह फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। लेकिन फिल्मों से इतर जाह्नवी कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी कपूर को लेकर खबर आई थी कि वह बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी करने वाली हैं। इस मामले पर अब खुद एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें कहां से उड़ रही हैं।