Jamal Kudu Full Song Out: अबरार की एंट्री देख झूम उठे फैन्स, Bobby के डांस मूव्स ने लूटी महफिल

Lalit Kumar

Updated Dec 13, 2023, 15:50 IST

Jamal Kudu Full Song Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' की हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर 'एनिमल' के 'जमाल कुडू' (Jamal Kudu) गाने की कई क्लिप्स खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब लोगों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने यूट्यूब पर गाने का फुल वीडियो आउट कर दिया है। गाना रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है। गाने में बॉबी देओल के डांस मूव्स को देख फैन्स भी कायल हो गए हैं। हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है।