Jagriti: Ek Nayi Subah : टीवी शो जागृति एक नई सुबह में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा। जिसमें जागृति बंटी के पते पर पहुँच जाती है। वह गुंडों के ठिकाने का पता लगाती है और वहां पर हथियार लेकर चली जाती है। अभिषेक उसका पीछा करते हुए वहां आ जाता है। तभी वह जागृति को बचाता है। दोनों को गुंडे पकड़ लेते हैं। जैसे ही सूरज उन्हें बचाने के लिए आता है, उसको गोली लग जाती है। इस नए ट्विस्ट के साथ देखना दिलचस्प है कि आगे शो में क्या होगा।