Pippa Movie Trailer: दमदार किरदार में नजर आएंगे ईशान खट्टर, " पिप्पा फिल्म की कहानी जीत लेगी आपका दिल

archana vashisht

Updated Nov 1, 2023, 19:05 IST

बॉलीवुड स्टार ईशान खट्टर ने अपने फैंस को जन्मदिन का तोहफा दिया है। आज अपने जन्मदिन के मौके पर ईशान खट्टर की फिल्म "पिप्पा" का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। स्टार इसमें एक फौजी के किरदार में हैं जो भारत-पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा ले रहे हैं। यह फिल्म आपको इतिहास की घटना से रूबरू करने वाली है। फिल्म में ईशान खट्टर के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में हैं। वहीं सोनी राजदान को भी अहम भूमिका में देखा जा सकता है। बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। पिप्पा 10 नवंबर को ऐमज़ान प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली है।