Ishaan Khatter ने पिंपा को बताया स्पेशल फिल्म, पर्सनल लाइफ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रियंका झा

Updated Nov 18, 2023, 19:10 IST

ईशान खट्टर की फिल्म पिंपा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में एक्टर की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। एक्टर ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही स्पेशल फिल्म है। उन्होंने कहा कि मैं बस एक्टिंग करना चाहता हूं। बतौर एक्टर मैं नई चीजें करना चाहता हूं। मैंने पिंपा से पहले फोन भूत की थी। वो बहुत ही अलग तरह की फिल्म थी। एक्टर ने अपने काम के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। एक्टर ने कहा कि मैं जानता हूं कि एक पब्लिक फिगर हूं लेकिन रिलेशनशिप तो प्राइवेट चीज है। ईशान खट्टर ने धाकड़ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।