'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले पर सलमान खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिएलिटी शो एक सेट पर कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा थे। इवेंट के दौरान भारती सिंह ने अरबाज खान से उनकी शूरा खान से हुई शादी को लेकर सवाल किया। यही सवाल उन्होंने सलमान खान से भी किया था। अरबाज खान की दूसरी शादी पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान ने अजीब तरीके से कहा कि ये सुनते कहा हैं में अगर सुनते तो...। सलमान खान के इस जवाब से लोगों को लग रहा है कि अरबाज की शादी से भाईजान खुश नहीं हैं।